
:- विवाहिता के मायके वालों ने थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
फतेहपुर थाना क्षेत्र के जशपुर गांव में विवाहिता पूजा कुमारी को पति सुधीर कुमार एवं ससुराल वालों ने पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद मायके वालों को बिना सूचना दिए शव को जला दिया। इस सम्बंध में मृतका के मायके वालों ने शुक्रवार को थाना में प्राथमिकी की है। प्राथमिकी में मृतका पूजा कुमारी की मां पूर्णिमा देवी ग्राम तिलोरा थाना वजीरगंज ने फर्द ब्यान में बताया कि आठ वर्ष पूर्व 2017 में बेटी की शादी जशपुर निवासी सुधीर कुमार के साथ किया था। शादी के बाद कुछ समय बेटी ससुराल में ठीक से रही। उसके बाद दामाद सहित ससुर, सास, देवर सहित दहेज को लेकर दबाव बनाने लगा। बाद में बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दिया। बीते गुरुवार को मेरी बेटी को पीटकर हत्या कर शव को जला दिया। इसकी सूचना हमें बेटी के ससुराल वालों से नहीं मिलकर आस पास के लोगो से मिली। जशपुर आने पर पता चला कि शव को जला दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि संबंधित मामले की प्राथमिकी कर ली गई है। पति सहित चार को नामजद आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है। ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार है।











Leave a Reply