
मेसकौर (नवादा)। मेसकौर थाना क्षेत्र के दोदरा गाँव में गुरुवार को दिनदहाड़े एक महिला के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोहरा निवासी उषा देवी, पति नरेश चौधरी पर उनके ही गाँव के कुछ लोगों ने अचानक घर में घुसकर हमला कर दिया।

पीड़िता उषा देवी के अनुसार उषा देवी (पत्नी महेश चौधरी), सवित्री देवी (पत्नी संदेश चौधरी) तथा महेश चौधरी (पिता रामदेव चौधरी) ने दोपहर लगभग 12 बजे उनके घर में घुसकर लाठी-डंडे से मारपीट की। घटना के दौरान पीड़िता के माथे पर गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर पड़ीं। आरोप है कि गिर जाने के बाद भी हमलावरों ने मारपीट जारी रखी।
घटना के समय घर में बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।
पीड़िता ने मेसकौर थाना में आवेदन देकर सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।












Leave a Reply