
वजीरगंज कैंप एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में फतेहपुर थाना क्षेत्र के मेयारी पंचायत के मेयारी गढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। झाड़ियों के बीच तस्करों द्वारा छिपाकर रखे गए 20 कार्टन (लगभग 192 लीटर) विदेशी शराब के साथ एक बाइक भी जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
सूचना मिली थी कि तस्करों ने शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी है। जिसे जल्द ही सप्लाई किया जाना था। इसकी पुष्टि होते ही एसडीपीओ, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआई अमरेन्द्र कुमार, एएसआई चंदन सिंह समेत पुलिस टीम ने गढ़ परिसर में छापेमारी अभियान चलाया। मौके पर शराब तो बरामद हुई। लेकिन पुलिस कार्रवाई से पूर्व तस्कर फरार हो गए।
पुलिस अब जब्त बाइक के आधार पर तस्करों की पहचान में जुटी है। इंजन नंबर, चेसिस नंबर और बाइक के रजिस्ट्रेशन डिटेल के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है।
एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शराब तस्करी और सेवन कानूनन अपराध है। उन्होंने तस्करों से अवैध कारोबार छोड़कर मुख्यधारा में आने की अपील भी की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान और भी तेज किया जाएगा।











Leave a Reply