
टनकुप्पा के मध्य विद्यालय भदान परिसर में बारात के बीच आर्केस्ट्रा कार्यक्रम
अशोभनीय गीतों पर ठुमकों से उठे सवाल
टनकुप्पा प्रखंड के मध्य विद्यालय भदान परिसर में रविवार रात आयोजित एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में बार बालाएं कथित रूप से अश्लील गीतों पर डांस करती नजर आ रही हैं। यह कार्यक्रम गांव में आई बारात के स्वागत के दौरान स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था। हालांकि इस बीडीओ को सच भारत न्यूज़ विश्वास नहीं करती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारात को सरकारी स्कूल में ठहराया गया था, जहां देर रात तक बार बालाओं का डांस चलता रहा। स्कूल परिसर में इस तरह का आयोजन होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शिक्षण स्थल पर इस तरह की गतिविधि बिल्कुल अनुचित है और यह विद्यालय की गरिमा के खिलाफ है। बीते सोमवार से वीडियो तेज़ी से वायरल होने के बाद मामला शिक्षा विभाग तक पहुंच गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि उन्हें इसकी कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर जांच कराई जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. नौशाद ने बताया कि रविवार को स्कूल बंद था और किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का मुख्य गेट टूटा हुआ है, जिसका लाभ उठाकर किसी ने परिसर का उपयोग कर लिया होगा। लोग इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में स्कूल परिसर का दुरुपयोग न हो सके।











Leave a Reply