
फतेहपुर थाना क्षेत्र के दोनैया डैम के समीप स्थित श्मशान घाट के पास उत्पाद विभाग की टीम ने शराब ले जा रही एक बाइक को रोकने के लिए पीछा किया। पीछा के दौरान शराब तस्कर बाइक को सड़क पर फेंककर मौके से फरार हो गया। इसी दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पास में रखे पुआल और नवारी तक पहुंच गई।
लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि बाइक में आग लगने के बाद उत्पाद विभाग की टीम वहां से चली गई, जबकि आग काफी देर तक सुलगती रही।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वहीं, फतेहपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष राम कृपाल यादव ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।













Leave a Reply