
गयाजी। विश्व हिंदू परिषद गयाजी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक बिसार तालाब आई एम ए हॉल, में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रान्त उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्त ने की, जबकि संचालन का दायित्व महानगर मंत्री राजीव कुमार ने निभाया। कार्यक्रम में संगठन के प्रान्त संगठन मंत्री चितरंजन कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता श्री कुमार ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 1 से 7 दिसंबर तक शौर्य दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान युवाओं को श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास एवं संघर्ष से परिचित कराने के लिए शौर्य सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि परिषद द्वारा धर्मरक्षा दिवस, स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस तथा सामाजिक समरसता यात्रा जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरण और संगठन सशक्तिकरण का कार्य किया जाएगा।अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्त ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने धर्मांतरण, लव जिहाद और गौहत्या जैसे विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी और इनके उन्मूलन हेतु जनजागरण की आवश्यकता बताई।बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए महानगर मंत्री राजीव कुमार ने नये दायित्वों की घोषणा की। इसमें नवीन कुमार को मंत्री, अंबेडकर नगर अश्विनी कुमार को मंत्री, चाणक्य नगर रोहित को मंत्री, एकघरा माधव नगर
शुभम गुरु को संयोजक, गोविंद सिंह नगर का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में प्रान्त गौरक्षा प्रमुख रविन्द्र राय, प्रान्त धर्म प्रसार प्रमुख भोला चौहान, प्रान्त प्रवर्तन प्रमुख प्रेमनाथ टाइयां, विभाग संगठन मंत्री सूरज प्रताप, गया जिला मंत्री राहुल कुमार, अरवल जिला अध्यक्ष सेलेश चौरसिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











Leave a Reply