चौकिया के सहायक शाखा डाकपाल का सम्मानपूर्ण विदाई समारोह

फतेहपुर। उपडाकघर फतेहपुर के अंतर्गत चौकिया के सहायक शाखा डाकपाल मुंद्रिका प्रसाद 45 वर्षों की दीर्घ एवं समर्पित सेवा के बाद 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए फतेहपुर उपडाकघर में एक सादगीपूर्ण एवं भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया।

मुंद्रिका प्रसाद ने अपने कार्यकाल में केतरा, कांटी और चौकिया डाकघरों में कार्य करते हुए निष्ठा, ईमानदारी और दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विभागीय कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की उनकी शैली सदैव प्रेरणादायी रही। सहकर्मियों में उनके अनुशासन, सरल स्वभाव और सहयोगी भावना की विशेष पहचान रही है।

विदाई समारोह में सब पोस्टमास्टर छोटन चौधरी, ओवरसीयर अनिल कुमार, ब्रांच पोस्ट मास्टर सुयश कमल (नोडीहा झुराग), ब्रांच पोस्ट मास्टर सुधीर कुमार (मखदुमपुर),अभिषेक कुमार एवं ऋषभ केसरी सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मुंद्रिका प्रसाद के शानदार योगदान को याद करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह के अंत में उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि मुंद्रिका प्रसाद का समर्पण डाक विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।