
फतेहपुर थाना क्षेत्र के सिमरा ताड़ गांव के समीप शुक्रवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद ग्रामीण लालू कुमार की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल दशमी देवी पति वासुदेव मांझी के हाथ में गंभीर चोट आई है और उनका हाथ टूट गया है। वहीं रामलाल मांझी की पत्नी को गंभीर कमर की चोटें आई हैं, जिससे उनकी कमर टूट गई है। दोनों महिलाओं को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया है।
घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, ट्रैक्टर अभी भी वहीं पलटा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।












Leave a Reply