
फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण साहू ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और पालन का दृढ़ संकल्प लिया।
शपथ के दौरान संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों—भारत को संपूर्ण प्रभुसत्ता सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने तथा न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व स्थापित करने—की पुनःप्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान न केवल देश की सर्वोच्च विधि है, बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला भी है, जो प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और अधिकार प्रदान करता है।
गौरतलब है कि संविधान दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1949 में भारत का संविधान अंगीकृत किया गया था।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण साहू, कृषि पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।













Leave a Reply