
गया–फतेहपुर सड़क मार्ग पर महेर गांव के समीप एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति का पैर टूट गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गया रेफर कर दिया।
घायल की पहचान पकरी गांव निवासी अशोक सिंह के रूप में हुई है। अशोक सिंह ने बताया कि वह गया से लौट रहे थे, तभी फतेहपुर की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनका पैर टूट गया।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना और टनकुप्पा थाना की डायल–112 टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ट्रैक्टर चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।












Leave a Reply