
अंधेरे में पैर फिसलने से हादसा घर में शोक।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के पोवा गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शौच के लिए घर से खेत की ओर गए 55 वर्षीय जगलाल चौधरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वे सीधे कुएं में जा गिरा। पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना से घर एवं पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज गया भेज दिया।












Leave a Reply