फतेहपुर की दंपति ने झारखंड में किया आत्महत्या, तीन साल पहले हुई थी प्रेम विवाह।


फतेहपुर।झारखंड के सरायकेला में फतेहपुर की रहने वाली दंपती ने फंदे पर झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव दिपक के गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं दोनों को एक ही चिंता पर रखकर दाह-संस्कार किया गया‌।

तीन साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी।

धरहरा कला गांव के दीपक प्रजापत उर्फ दीपू की अपने ननिहाल निमी में रहने के दौरान आरती से प्यार कर बैठा। दोनों अंतर्जातीय थे, जिसके कारण दोनों की मिलन को लेकर परिवार की नाराजगी थी।परिजनों के मनाही के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा।मामला जब बढ़ा तो लड़की पक्ष ने फतेहपुर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल बाहर निकलने के बाद दिपक एवं आरती घर से भागकर शादी कर ली। वहीं जीवन की गाड़ी चलाने के लिए झारखंड के सरायकेला में एक कंपनी में पति पत्नी काम करने लगे।हालांकि दोनों परिवारों को यह शादी मंजूर नहीं थी।


आरती की मौत से टूटा दीपक।

आरती ने 21 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब दीपक अपनी ड्यूटी से कमरे पर लौटा और पत्नी का शव लटका हुआ देखा तो सदमे में चला गया। उसने पहले आरती के परिवार को और फिर अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी।

वीडियो बनाकर दीपक ने भी खत्म की जिंदगी।

मानसिक रूप से टूट चुके दीपक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने आरती के तनाव में रहने की पीड़ा का जिक्र किया।वीडियो में उसने साफ कहा कि वह भी अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है, उसके बाद वह भी फंदे से झुल गया।