सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत।

फतेहपुर।थाना क्षेत्र के पिड़िया निवासी दिनेश प्रसाद की पत्नी 40 वर्षीय साबो देवी की इलाज के दौरान मगध मेडिकल अस्पताल में मौत हो गयी।गांव में ही वह सड़क हादसे का शिकार हुई थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि साबो देवी 15 नवंबर की शाम खेत में काम करने जा रही थी. वहीं अज्ञात वाहन ने उन्हें घक्का मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन इलाज के लिए गया जी स्थित मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की शाम उनकी मौत हो गई। इस मामले में मगध मेडिकल थाना में परिजनों ने फर्द बयान दर्ज कराया है। वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार की देर शाम शव पीडिया गांव पहुंचा।गांव पहुंचे ही घर में कोहराम मच गया। इधर फतेहपुर प्रभारी थाना प्रभारी राम कृपाल यादव ने बताया कि सड़क हादसे की सुचना फतेहपुर पुलिस को नहीं मिली है।फर्द बयान आने के बाद केस दर्ज किया जायेगा।