Breaking news:- फतेहपुर ब्लॉक के पास दर्दनाक हादसा: रुई धुनाई मशीन में फँसने से व्यक्ति की मौके पर मौत

मंगलवार की शाम को फतेहपुर ब्लॉक के समीप एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहाँ गोल्डन फर्नीचर एवं तोसक–रजाई के दुकानदार गोल्डन मंसूरी की रुई धुनाई मशीन में फँसने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति गोल्डन मंसूरी, पिता गुलाम मियाँ रुपिन गाँव के रहने वाले हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोल्डन मंसूरी रोज की तरह मशीन में रुई धुनाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फँस गया और तेज गति से चल रही मशीन ने उसे भीतर खींच लिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तुरंत मशीन बंद करने की कोशिश की,लेकिन तब तक गोल्डन की मृत्यु हो गई थी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। गाँव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।