गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार अभियुक्त के घर कुर्की

गया: बांकेबाजार थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दिनांक 15.09.2024 को थाना काण्ड संख्या 112/24, धारा 25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्त कुंदन कुमार, पुत्र दुखन मांझी, निवासी सिंघपुर नौकाडीह, थाना बांकेबाजार, जिला गया के घर की विधिवत कुर्की की।

पुलिस ने अपील की है कि अपराधियों को चाहिए कि वे जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तारी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

बांकेबाजार थाना की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।