
लोकतंत्र के महापर्व में बोधगया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जोश के साथ मतदान किया।
प्रशासन की कड़ी निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरी हो सके।

पहली बार मतदान करने पहुंचे सुजीत कुमार ने कहा, “मैं पहली बार वोट दे रहा हूं और मेरा वोट विकास के मुद्दे पर है।”
युवाओं के इस उत्साह ने लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। क्षेत्र में मतदाताओं का रुझान देख कर उम्मीद की जा रही है कि इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी।











Leave a Reply