
बोधगया। “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के निर्देशन में कैडेट्स द्वारा बोधगया स्थित 80 फीट ऊँचे भगवान बुद्ध की प्रतिमा परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देते हुए “वंदे मातरम्” के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया और स्वतंत्रता संग्राम में “वंदे मातरम्” के योगदान को याद किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि यह गीत न केवल हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणा रहा, बल्कि आज भी यह देशभक्ति का सबसे बड़ा प्रतीक है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गर्व, एकता और समर्पण की भावना को जागृत करना था।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कैडेट्स ने संकल्प लिया कि वे सदैव राष्ट्रहित और समाजसेवा के पथ पर अग्रसर रहेंगे। यह आयोजन राष्ट्र की भावना और गौरव का अद्भुत उदाहरण रहा।











Leave a Reply