बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में व्यक्ति की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

फतेहपुर। थाना क्षेत्र के बदऊआं गांव में गुरुवार की एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बदऊआं गांव निवासी गोरेन्दर सिंह उर्फ गोरे सिंह (पुत्र पुरन सिंह) अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास सड़क किनारे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट उतारी जा रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक गोरे सिंह की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोरे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे कि कार्रवाई कि जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोरे सिंह गांव में मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।