ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत।

गया। गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना देर रात उस समय हुई जब ट्रेन स्टेशन से गुजर रही थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंची और शव को   अपने कब्जे में ले लिए। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।