
डीएम शुभारंभ शशांक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा।
आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शुभारंभ शशांक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने सभी चुनावी प्रेक्षकगण एवं पुलिस प्रेक्षक के साथ मिलकर वज्रगृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, ईवीएम और वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण से संबंधित सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जिला नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जिले के विभिन्न चेक पोस्टों की गतिविधियों का भी निरीक्षण किया, ताकि हर स्तर पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है तथा पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकगणों ने भी सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए आवश्यक सुझाव दिए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जिले में चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न होंगे।











Leave a Reply