फतेहपुर-वजीरगंज मार्ग पर हादसा: सड़क पर गिरा युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। फतेहपुर-वजीरगंज मुख्य सड़क मार्ग पर बदऊआँ मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम एक युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब युवक को देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घायल युवक की पहचान पुनौल गांव निवासी विमल रविदास के पुत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक किसी कारणवश सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। फिलहाल घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ग्रामीणों त्वरित प्रयास से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उसकी जान बचने की उम्मीद बनी हुई है।