
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र फतेहपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रजौली मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए यह अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि यह जांच अभियान चुनाव तक नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा, ताकि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाया जा सके।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आवश्यक हैं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Leave a Reply