बाथरूम में गिरने से सैनिक की हुई मौत

बेलागंज।प्रखंड के एरकी पंचायत के शेखपुरा गांव का का लाल जो गलवान स्थित भारतीय सीमा पर चीनी सैनिकों को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले आईटीबीपी के जवान अमन कुमार का निधन की ख़बर से पूरा इलाका शोक में डूब गया। वर्तमान में दिल्ली के इंडिया गेट के पास सेवारत थे। अमन के परिवारों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले अमन को डेंगू रोग से ग्रसित हुए थे । इलाज के लिए फरीदाबाद स्थित एशियन अस्पताल में भर्ती थे, बाथरूम में जाने के दौरान पैर फिसलने से सिर में चोट लगी जो निधन का कारण बना। 35 वर्षीय अमन का पूरा परिवार देश के सेवा लगा हुआ है। इनके पिता शम्भु शर्मा रिटायर आर्मी के जवान हैं वही उनके छोटे भाई राहुल कुमार आईटीबीपी में सेवारत हैं। अमन अपने पीछे माता पिता, पत्नि सहित एक पुत्र और पुत्री छोड़ गए हैं जिन पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना की जानकारी आग की तरह आसपास के गाँव कस्बों में फैल गई, खबर की सुनते ही उनके घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। खबर लिखे जाने तक उनका पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुँच सका था। जवान के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुखिया राम विनय सिंह, नरेश सिंह नोनु सिंह भाजपा नेता मुकेश कुमार जिला परिषद सदस्य करिश्मा कुमारी अशोक कुमार दिलीप कुमार राहुल परमार नेयामतपुर आश्रम समिति के संरक्षक सरोज सिंह रामप्रवेश सिंह अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा सचिव डॉ उज्वल रविशंकर कुमार कुनाल किशोर सुमन कुशवाहा जदयू नेता सत्येंद्र गौतम मांझी जयप्रकाश कुशवाहा राम विजय सिंह मोहित त्रिपाठी चन्दन कुमार कांगेस नेता धर्मेन्द्रनाथ सीपीआई नेता दयानंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया है।