
गुरुवार को फतेहपुर पुलिस ने शराब के साथ दो बाइक किया जब्त,शराब तस्कर फरार। झारखंड से शराब तस्कर करने के लिए लाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कि गई है। फतेहपुर प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि एसआई अमरेंद्र कुमार एसआई सोनू कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई कि गई है। थाना क्षेत्र के बदऊऑं गांव के समीप 350 लीटर देसी शराब व दो बाइक को जब्त कर थाना लाया गया। मौके पर से शराब तस्कर शराब छोड़कर भाग गए। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।











Leave a Reply