
गया रजौली स्टेट हाइवे 70 पर टनकुप्पा थाना क्षेत्र के परसावा एवं ठनठनिया मोड़ के बीच बाइक चालक की सीधी टक्कर पिकअप से हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक पिकअप के नीचे जाकर फस गया। घटना गुरुवार की शाम छह की है। मृतक का पहचान सलारपुर गांव के रहने वाला शिवबालक मांझी का पुत्र गोला मांझी 22 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। मृतक अपाची बाइक से बरतारा से घर सलारपुर जा रहा था। तभी घर पहुंचने से पहले मुख्य सड़क पर पिकअप के नीचे आ गया। बाइक को पिकअप कुछ दूर तक घसीटते गया। पिकअप चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना स्वजनों को दी गई है। पिकअप को मुख्य सड़क से उठाकर थाना लाया जाएगा। वाहन मालिक एवं चालक की पहचान में पुलिस जुटी है।












Leave a Reply