
गयाजी। जिले के ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान महावीर इंटर कॉलेज, स्वराजपुरी रोड, गया में प्लैटिनम जुबली समारोह की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। वर्ष 1943 में स्थापित यह कॉलेज 1952 में मान्यता प्राप्त कर जिले की शिक्षा व समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देता आ रहा है।इसी क्रम में 24 सितंबर 2025 को प्राचार्य पी. पी. प्रियदर्शी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति अध्यक्ष डॉ. कौशलेंद्र प्रताप और शिक्षा प्रेमी सदस्य डॉ. अनूप केडिया ने बिंदुवार कार्यक्रम संचालन पर विस्तृत चर्चा की।निर्णय लिया गया कि समारोह को यादगार बनाने हेतु कॉलेज परिसर में एक आधुनिक सभागार का निर्माण किया जाएगा, जहाँ पूर्व प्राचार्यों, शिक्षकों और संस्थान से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित रखा जाएगा।वक्ताओं ने कहा कि महावीर इंटर कॉलेज जिले की शिक्षा का गौरव रहा है और आगामी प्लैटिनम जुबली समारोह संस्था की पहचान को नई ऊँचाई देगा। सभी ने आयोजन और सभागार निर्माण कार्य में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।महावीर इंटर कॉलेज परिवार ने जिलेवासियों एवं शिक्षा प्रेमियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने में अपना योगदान दें।












Leave a Reply