
नई दिल्ली, 22 सितंबर 2025:
देशभर में आज से वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरें लागू हो गई हैं। केंद्र सरकार ने GST प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए अब सिर्फ दो दरों – 5% और 18% को ही लागू रखने का निर्णय लिया है। इस बदलाव का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ा है, क्योंकि कई रोज़मर्रा की चीजें अब पहले से सस्ती हो गई हैं।
घरेलू उपयोग की चीजें सस्ती:
नई दरों के तहत दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर जैसी जरूरी खाद्य सामग्री पर टैक्स दर में कटौती की गई है। अब इन पर केवल 5% GST लागू होगा। इसके अलावा हाथ से बनी वस्तुएं जैसे कि हस्तशिल्प, हेंडलूम उत्पाद, मिट्टी के बर्तन और लोकल कारीगरी से जुड़ी चीजें भी सस्ती हो गई हैं।
इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर राहत:
अब मिक्सर, ग्राइंडर, पंखा, LED बल्ब, चार्जर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर भी कम GST लगेगा, जिससे इनकी कीमतों में कमी आने की उम्मीद है।
नशे से जुड़ी चीजों पर भारी टैक्स:
जहां एक तरफ आम उपभोक्ताओं को राहत दी गई है, वहीं सिगरेट, शराब, गुटखा और तंबाकू जैसे उत्पादों को महंगा किया गया है। इन पर अब 40% GST लागू होगा, जो पहले से कहीं अधिक है। सरकार का कहना है कि यह कदम स्वास्थ्य और समाजिक दृष्टिकोण से जरूरी था।
सरकार की प्रतिक्रिया:
वित्त मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि “GST को आम लोगों के हित में और अधिक सरल बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और टैक्स प्रणाली पारदर्शी बनेगी।
मुख्य बिंदु:
अब केवल दो GST स्लैब: 5% और 18%
रोजमर्रा की चीजें, घरेलू उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते
सिगरेट, शराब, गुटखा, तंबाकू पर 40% GST
नई दरें आज से पूरे देश में लागू
Leave a Reply