ट्रेन कैंसिल होने से पिंडदानियों को हुई परेशानी

गयाजी। विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के दौरान गया जंक्शन पर ट्रेनों के रद्द होने से पिंडदानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से अपने पितरों का पिंडदान करने आए श्रद्धालु स्टेशन पर फंसे रहे। ट्रेन कैंसिल होने की वजह से कई यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा, वहीं कुछ लोग स्टेशन पर ही असुविधा झेलते नजर आए।पितृपक्ष मेला के कारण पहले से ही यात्रियों की भारी भीड़ है, ऐसे में ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई। तीर्थयात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि मेला अवधि में विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जाए और कैंसिल की गई ट्रेनों को पुनः चालू किया जाए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो।