दुकान में हुई चोरी,आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम।

चाकंद थाना क्षेत्र के बारा रेलवे गुमटी के समीप बीती रात फास्ट फूड और मिठाई दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद रविवार आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आधे घंटे तक गुमटी के पास सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे चाकंद थाना की पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम हटाया गया। घटना के आक्रोश ने सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि बारा गुमटी से चाकंद फोरलेन तक अब तक दर्जनों चोरी और छीनतई की घटना हो चुकी है। एक ही दुकान में 3 बार चोरी हुई है। मगर सभी मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से चोरों का मनोबल बढ़ाता जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे भाकपा माले नगर प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटना और पुलिस की विफलता से लोगों में काफी आक्रोश बन गया है।जिसके बाद स्थानीय लोग चाकंद थाना पहुंच लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी रविप्रकाश सिंह से मिलकर लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की और प्राथमिकी दर्ज किया गया।