
बुधवार को औद्योगिक पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। शराब की तस्करी करने के लिए शराब लाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एसआई अभिजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई कि गई है। थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के समीप से 92 लीटर अंग्रेजी के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर के थाना लाया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर बबलू सिंह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Leave a Reply