परवाना की जमीन पर पैक्स गोदाम बनाने को लेकर,ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय का किया घेराव।

फतेहपुर प्रखंड के धराहरा खुर्द गांव में परवाना की जमीन पर पैक्स भवन बनाये जाने के विरोध में सैकड़ो आक्रोशित जनता प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जनता ने प्रशासन के विरुद्ध नारे बाजी कर भवन निर्माण पर रोक लगाने का मांग किया। प्रदर्शन कर रहे लोगो के बात बीडीओ शशि भूषण साहू ने सुनकर समझाने का भ्रसक प्रयास किया। लेकिन उग्र लोग एक नहीं सुने। काफी प्रयास के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगो मे से प्रमुख लोगों के साथ सीओ अमिता सिंहा के साथ बात कराया गया। परवानाधारी मोहन राम ने बताया कि वर्ष 1985-086 में प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगाकर 27 नवम्बर 1985 को दो एकड़ 67 डिसमिल जमीन का परवाना कई भूमिहीनों के बीच वितरण किया गया था। तब से आज तक रसीद कटते आ रहा है। जमीन का खाता संख्या 98 एवं प्लाट संख्या 412 है। इस जमीन से सभी परवानाधारी जोत कोड करके जीविकोपार्जन करते आ रहे है। न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया गया है।

फतेहपुर अंचलाधिकारी अमिता सिन्हा क्या कहती हैं,

सीओ अमिता सिंहा ने बताया कि पूर्व के सीओ द्वारा भवन बनाने का आदेश दिये गए है। फिलहाल भवन निर्माण के कार्य पर रोक लगा दिया गया है। अग्रिम निराकरण हेतु जिला मुख्यालय को पत्र लिखकर दिशा निर्देश का मांग किया जाएगा। जिला के आदेश पर आगे की सुनवाई होगी।

प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी फतेहपुर क्या कहते हैं

प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी दिलीप जोशी ने बताया कि पैक्स गोदाम पंचायत मुख्यालय में बनाना है। अगर मुख्यालय में बिहार सरकार की जमीन उपलब्ध नही है। तो कार्य क्षेत्र के अंतर्गत सबसे अधिक आबादी वाले गांव में पैक्स गोदाम बनाना है। अगर पंचायत मुख्यालय में जमीन उपलब्ध है और वहा पैक्स गोदाम का निर्माण नहीं किया जाता है तो यह नियम के विरुद्ध है।