पितृपक्ष मेला क्षेत्र के मोहल्लों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं,निगम कर्मचारी केवल औपचारिकता निभाते

गयापल पंडा निवास करते हैं और पिंडदानी इन्हीं घरों व गलियों में रुकते हैं।

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर मेला क्षेत्र में जहां चकाचक सफाई और विशेष व्यवस्था की जा रही है, वहीं नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्लों में लापरवाही से लोग नाराज हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निगम कर्मचारी केवल औपचारिकता निभाते हैं, जबकि बहुआर चौरा, नवागढ़ी और मौलागंज जैसे महत्वपूर्ण मोहल्लों में अब तक ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया गया।लोगों ने बताया कि इन मोहल्लों में गयापल पंडा निवास करते हैं और पिंडदानी इन्हीं घरों व गलियों में रुकते हैं। ऐसे में यहां साफ-सफाई और कीटाणुनाशक छिड़काव की अनदेखी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है। श्रद्धालु भी इन्हीं रास्तों से होकर फल्गु तट जाते हैं। नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि मेला क्षेत्र की तरह ही आसपास के मोहल्लों पर भी प्राथमिकता से ध्यान दिया जाए, क्योंकि पितृपक्ष मेला केवल फल्गु नदी तट तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे गया शहर की पहचान और श्रद्धा से जुड़ा है।