सीएम नीतीश कुमार ने बेलागंज पहुंचे,सड़क का शिलान्यास किया

बेला पनारी रोड स्थित अग्नि मोड़ पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 40 करोड़ की लागत से अग्नि- साकिर बिगहा सड़क चौड़ीकरण का सड़क का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया गया। इस उपरांत बेलागंज के पड़ाव मैदान पहुंचे।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम भरपूर किया गया था। जहां बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पहुंचे और रिमोट के माध्यम से रोड का शिलान्यास किया गया। यह सड़क चौड़ीकरण से अग्नि ,शिवरामपुर, रैली, साकिर बिगहा,धनामा समेत गांव का सड़क चौड़ीकरण हो जाने से लोगों को आने जाने में फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर बेला पनारी सड़क मार्ग के सभी जगह पर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया था। जहां शेरघाटी एएसपी मुख्यमंत्री के सुरक्षा को लेकर मोर्चा संभाले हुए नजर आ रहे थे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी एवं लघु सिचांई मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन कार्यक्रम में शामिल थे।