
शादी से पूर्व होने वाले पत्नी के घर है पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों एवं ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच हुए सुलह समझौता के बाद शाम में दोनों की शादी संपन्न हुई।
बेलागंज थाना क्षेत्र के दलेलचक गांव के ममता कुमारी (काल्पनिक नाम) उम्र 19 वर्ष की शादी नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में तय हुई थी। शादी अगले लग्न में होना तय हुआ था। लेकिन शादी से पूर्व ही लड़का शनिवार की रात लड़की के घर पहुंच गया। जो परिजनों को नागवार गुजरा। परिजन एवं ग्रामीण इसका विरोध करने लगे। मामले की जानकारी के बाद बेलागंज पुलिस ने रात में ही लड़का और लड़की को अपने अभिरक्षा में थाना ले आयी। रविवार के दिन भर लड़का और लड़की के परिजनों के बीच सुलह समझौता का प्रयास चलता रहा। अन्नत दोनों पक्ष शादी को तैयार हो गए। इसके बाद काली मंदिर के समीप एक निजी भवन में दोनों की शादी हुई। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि लड़का लड़की बालिग था। दोनों में मोबाइल पर बातचीत होते रहता था। इसी दौरान लड़का लड़की के घर पहुंच गया था। दोनों पक्षों के मौजूदगी में शादी संपन्न हो गया है। लड़की को लड़का अपने घर लेकर चला गया।
Leave a Reply