
बुधवार को औद्योगिक पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब की तस्करी करने के लिए शराब लाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एसआई अभिजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई कि गई है। थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के समीप से 19 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर से शराब तस्कर फरार हो गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Leave a Reply