Breaking news:- फतेहपुर में एक युवक बाइक के साथ नहर में गिरा,युवक की हुई मौत।

फतेहपुर थाना क्षेत्र के बुधौल नहर में एक युवक बाइक के साथ गिरा, युवक की हुई मौत। मृतक युवक की पहचान पवन मांझी पिता बकील मांझी ग्राम केमुचल,थाना मुफस्सिल के रूप में हुई है। मृतक युवक तरवां की ओर से आ रहा था। अनियंत्रित होने के कारण से बाइक चालक,बाइक के साथ नहर में गिर गया। जिसके कारण से उसकी मौत हो गई। घटना कि सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस घटनास्थल पर कर शव को कब्जे ले लिए हैं। आगे कि कार्रवाई कि जा रही है।