
गया. बिहार के गया जी के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान ने छत्तीसगढ़ में ऑन डयूटी खुद को गोली मार ली. अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने वाले सीआरपीएफ जवान की पहचान गया के रहने वाले शशि भूषण कुमार के रूप में हुई है. वह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित सीआरपीएफ की 2 वीं बटालियन में तैनात थे. बताया जाता है, कि शशि भूषण छुट्टी पर आए थे और 19 अगस्त को ही वह घर से वापस ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ को गए थे. 23 अगस्त को खुदकुशी कर ली.
अपने ही सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ की बटालियन में तैनात गया जी के रहने वाले शशि भूषण ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई. 23 अगस्त को यह घटना हुई. बताया जाता है, कि गयाजी के रहने वाला शशि भूषण कुमार बीते दिन ही बिहार के गया स्थित अपने घर को आए हुए थे. 19 अगस्त को वह ड्यूटी के लिए वापस लौटे थे और 23 अगस्त को अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली.
घटना की जानकारी होती ही परिजनों में मचा कोहराम
वहीं, घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार शशि भूषण गया जी की आमस प्रखंड के बड़की चिलमी गांव के रहने वाले भुवनेश्वर प्रसाद के पुत्र थे. शशि भूषण के खुद को गोली मारकर आत्महत्या की खबर जब बड़की चिलमी गांव में परिजनों को पहुंची, तो चित्कार मच गया. उसकी मौत की खबर सुनकर पिता, पत्नी और दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. गांव में भी मातम पसरा हुआ है.
19 अगस्त को ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे
इस संबंध में खुदकुशी करने वाले सीआरपीएफ जवान शशि भूषण के बड़े भाई रवि भूषण ने बताया कि वह छुट्टी पर गांव आए हुए थे. 19 अगस्त को वापस छत्तीसगढ़ के सुकमा को रवाना हुए थे और वहां 22 अगस्त को अपने बटालियन में योगदान दिया था. वह सीआरपीएफ की 2 वीं बटालियन में पोस्टेड थे. इस बीच 23 अगस्त को ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा हम लोगों को दी गई है.
2014 से सीआरपीएफ में थे
रविभूषण ने बताया कि शशि भूषण 2014 में सीआरपीएफ में बहाल हुए थे. 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और एक बच्ची श्रेया कुमारी है. बताया कि घटना की जानकारी के बाद पत्नी शोभा कुमारी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है. किस कारण से शशि भूषण ने यह कदम उठाया यह अभी पता नहीं चल सका है. शशि भूषण के पार्थिव शरीर का इंतजार किया जा रहा है. वहीं, ग्रामीणों के अनुसार शशि भूषण काफी मिलनसार छवि वाले थे. गांव में जब भी छुट्टी पर आते थे, तो पूरे गांव में लोगों से मिलते थे. उनके इस कदम से पूरा गांव सदमे में है. इस घटना की जानकारी के बाद जदयू नेता पूर्व मंत्री डॉ विनोद यादव शोक व्यक्त किया है.
शशि भूषण छुट्टी पर आए हुए थे।19 अगस्त को ही वापस छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए थे. 2014 से सीआरपीएफ में तैनात थे. 19 अगस्त को बड़की चिलमी गांव से छत्तीसगढ़ के सुकमा को रवाना होने के बाद 22 अगस्त को वापस ड्यूटी में योगदान दिया था. 23 अगस्त को अपने ही सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी करने की घटना की जानकारी मिली. उनकी मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है.
रवि भूषण, मृतक सीआरपीएफ जवान के भाई.












Leave a Reply