अधिक वर्षात बनी गरीब के लिए तबाही ध्वस्त हुआ कई कच्चा मकान

बीते चार पांच दिनों से हो रही तेज मुश्लाधार वर्षात से फतेहपुर एवं टनकुप्पा प्रखंड में कई कच्चा मकान गिर गया तो कई लोगों के घर में वर्षात का पानी घुस गया। मिट्टी का मकान गिरने से एक युवती मलवा के नीचे दब गई। किसी तरह मलवे से निकालकर युवती को बचा लिया गया। रविवार को प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में नागो सिंह का कच्चा मकान गिर गया। मकान में रखा सारा सामान दबकर नष्ट हो गया है। टनकुप्पा प्रखंड के भेटौरा पंचायत अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी महेंद्र यादव का मिट्टी का मकान रविवार की सुबह गिर गया। उस वक्त बिंदु कुमारी 20 वर्ष घर में झाड़ू लगा रही थी। दीवार के नीचे बिंदु दब गई। संयोग अच्छा रहा कि लोग तुरंत जुड़े और मलवा हटाकर सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। युवती को हल्की चोट लगी। जिसे स्थानीय स्तर पर चिकित्सा कराया गया। स्थिति सामान्य है। प्रखंड के उत्तरी लोधवे पंचायत के वार्ड संख्या चार में वर्षात का पानी कई घरों में घुस गया है। नवनिर्माण नाली भरा हुआ होने के कारण ये स्थिति उत्पन्न हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से नाली की सफाई एवं पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था कराने का मांग किया है। अधिक वर्षा होने के कारण मिट्टी का मकान का दीवार जर्जर हो गया है। टनकुप्पा प्रखंड के चोवार पंचायत के छकौड़ीबीघा, तकिया, मनमाधो, भगतचक, चोवार के कुछ हिस्सों में एक माह से वर्षात का पानी भरा हुआ है। फसल नष्ट हो गया है। कई मिट्टी के मकान गिर गया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने टनकुप्पा बीडीओ का घेराव किया था। फिलहाल गांव में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कई मिट्टी का घर गिरने के कगार पर है। पीड़ित लोगों ने उचित मुआवजा की मांग को लेकर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया है।