
फतेहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय इटवां में विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पद का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। मतदान की प्रक्रिया वोटिंग के जरिए कराई गई। इसमें सोनी देवी ने जीत दर्ज की। शिक्षा विभाग के आदेश के आलोक में विद्यालय शिक्षा समिति का चुनाव संकुल संचालन चुनाव पर्यवेक्षक सीतांशु कुमार व विद्यालय के प्रभारी इतवारी पंडित ने की। चुनाव को लेकर विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा।
जीत दर्ज करने के बाद सोनी देवी ने सभी मतदाताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा समिति के सचिव पद की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाएंगी और विद्यालय के विकास व बच्चों की पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगी। मौके पर पूर्व सचिव भारती देवी, सहायक शिक्षक अरविंद कुमार, विश्वजीत कुमार, लाडले हसन, प्रवीण कुमार एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।












Leave a Reply