गोली लगने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस।

नीमचक बथानी क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। जख्मी हेखरू मियां का इलाज गया मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि शुकवार की शाम को व्यक्ति डेम के समीप घूमने गया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया था। व्यक्ति के पत्नी एवं बच्चे को रो-रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।