विद्यालय से विदा हुए प्रधानाध्यापक राकेश कुमार,विदाई समारोह में छलक पड़े भावनाएं

टनकुप्पा प्रखंड के उच्च विद्यालय गजाधरपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार के स्थानांतरण पर विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह ने सभी को भावुक कर दिया। छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों की आंखें नम थीं, जब उन्होंने अपने प्रिय शिक्षक को ससम्मान से विदा किया। राकेश कुमार ने वर्ष 2013 में विद्यालय में योगदान दिया था और 12 वर्षों तक लगातार सेवा करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक और अनुशासनात्मक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्यकाल में विद्यालय की छात्र उपस्थिति और परीक्षा परिणाम में लगातार सुधार हुआ।

समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार और वरिष्ठ शिक्षक अरविंद कुमार ने की। उन्होंने कहा कि राकेश कुमार का कार्य, व्यवहार और समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व विदाई प्रस्तुति देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। अपने विदाई संबोधन में राकेश कुमार ने कहा, “यह विद्यालय मेरे लिए सिर्फ कार्यस्थल नहीं, एक परिवार रहा है। यहां बिताए पल हमेशा याद रहेंगे।

समारोह का संचालन राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर मुखिया प्रभात रंजन, नंदू कुमार, उदय पासवान, रश्मि कुमारी सहित सभी शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। शिक्षकों व अभिभावकों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।