आहार में डूबने से वृद्ध की मौत

फतेहपुर प्रखंड के गुरी निवासी किशोरी साव 62 वर्षीय की मौत सोमवार की सुबह आहार में डूबने से हो गई। घटना वाले दिन सुबह में वृद्ध व्यक्ति आहार से निकल रहा पानी को बंद करने गया था। तभी पैर फिसलने से पानी में चला गया। घटना की जानकारी पाकर परिजन एवं गांव वाले आहार के पास आकर शव ढूंढने में लग गया। काफी प्रयास के बाद शव निकला। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय थाना पहुंची और शव को ढूंढने में ग्रामीणों को साथ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव को आहार से ढूंढकर निकाला गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।