
सलखनी आहार के पास 2024 में जिला पार्षद फंड से बना चैक डैम (चहका) चोवार पंचायत के पांच गांव के लिए आफत बन गई है। बीते एक पखवारा से आहार से पानी का निकास नहीं होने कारण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसे जायजा लेने गुरुवार को बीडीओ अलीशा कुमारी,सीओ ओम प्रकाश भगत, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पहुंचे। पदाधिकारी के पहुंचते हीं ग्रामीणों ने तत्काल निराकरण करने का मांग किया। पदाधिकारी ने पानी से डूबे घर एवं फसल को देखा। जिस जगह पर चहका का निर्माण हुआ है। उसे भी अधिकारियों ने देखा। ग्रामीणों ने बताया कि चोवार सहित तीन और जगहों पर चहका को उचा करने से पानी का निकास नहीं हो रहा है। चोवार में बना चहका काफी छोटा होने के कारण पानी नहीं निकल पा रहा है। पंचायत की मुखिया गायत्री देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत चौधरी ने बताया की छकौड़ीबीघा, भगतचक, तकियापर, मनमाधो, मंगरैल की 500 एकड़ में लगी धान सहित खरीफ फसल खेतो में अधिक पानी जमा रहने के कारण नष्ट हो गया हैं। तत्काल फसल क्षतिपूर्ति का लाभ किसानों को मिलना चाहिए। फसल का उपज नहीं होने से लोगो के बीच समस्या उतपन्न हो जाएगी। चहका का निर्माण बिल्कुल गलत किया गया है। ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर बीडीओ ने समस्या के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय को पत्र लिखकर निर्देश का मांग करूंगी। जिला से आदेश प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पानी से निजात के लिए अंचलाधिकारी को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
Leave a Reply