
:- ग्रामीण बीडीओ कार्यालय पहुंचकर लगाया गुहार।
टनकुप्पा. प्रखंड के चोवार पंचायत की चार गांव में आहर का पानी घुस जाने से जलजमाव की स्थिति बन गई है। छह दिनों से स्थिति को झेलते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ अलीशा कुमारी से तत्काल राहत के लिए गुहार लगाया। हाई स्कूल में पानी घुसने से शैक्षणिक कार्य ठप हो गई है। छात्र एवं शिक्षक पानी में घुसकर जाना पड़ रहा है।पंचायत के छकौड़ीबीघा, तकिया पर, भगतचक, मंगरैल, मनमाधो आहर के पानी से प्रभावित है। गांव सहित अगल बगल पानी जमा हो गया है। लोगो को घर से निकलना बंद हो गया है। आपातकालीन स्थिति में लोग पानी में घुसकर आवागमन करने को मजबूर है। पानी के जमाव होने से सांप बिच्छू का डर बढ़ गया है।

मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत चौधरी ने बताया कि कनखनी आहर के पानी निकलने के लिए सरकारी फंड से जिला पार्षद रविन्द्र कुमार के द्वारा चहका का निर्माण कराया गया है। चहका का मुंह छोटा होने के कारण पानी का निकास सही से नहीं होने के कारण वर्षा का पानी पैन में नहीं जाकर गांव में घुस गया है। अधिक वर्षा होने पर गांव पूरा जलमग्न हो जाता है। तत्काल चहका को तोड़कर चौड़ा बनाया जाएगा। तभी समस्या का निराकरण संभव है। पंचायत में बड़ा फंड नहीं होने के कारण कार्य संभव नहीं है। बीडीओ अलीशा कुमारी ने बताया कि तत्काल जलजमाव की स्थिति को खत्म करने का हल निकाला जा रहा है। पानी निकालने की व्यवस्था कर ली गई है। स्थल निरीक्षण कर आहर का मिट्टी काटकर समस्या का निदान कर दिया जाएगा।
Leave a Reply