फतेहपुर पुलिस ने शराब व बाइक किया जब्त।

फतेहपुर पुलिस 200 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक किया जब्त। शराब तस्कर हुआ फरार। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के राजा विगहा मोड़ के समीप से 200 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया गया है। मौके पर से शराब तस्कर शराब छोड़कर फरार हो गया। जब्त कि गई शराब व बाइक को थाना लाया गया है। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।