अज्ञात महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस।

अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटोहरी गांव के डाक बाबा के पास नदी में अज्ञात महिला का शव मिला। जिसका हाथ पैर और सर नहीं है। मृतका के बॉडी में हरा कलर छितदार सूट पहनी हुई है। सूचना मिलते ही अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गए। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने शव की जांच की। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम एवं डाॅग स्क्वाॅड की टीम आई है। और मामले की जांच की जा रही है।