
गयाजी।अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय, पूर्व मध्य रेल ,डी डी यू के आदेशानुसार राजभाषा विभाग के तत्वावधान में ‘गया’ स्टेशन स्थित रामधारी सिंह ‘दिनकर’ स्टेशन हिंदी पुस्तकालय के द्वारा ‘गया’ स्टेशन परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें राजभाषा विभाग पूर्व मध्य रेल डी डी यू के वरिष्ठ अनुवादक श्री प्रिंस कुमार के अलावा स्टेशन अधीक्षक-2, गया श्री मिथिलेश कुमार ,पुस्तकालयाध्यक्ष सह मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री राज कपूर ,C.I.T राकेश कुमार सिन्हा एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक भुवनेश्वर कुमार के अलावा अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही। मंडल के अलग अलग क्षेत्र से आए विभिन्न कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया एवं लगभग 3 दर्जन से अधिक पुस्तक निर्गत करवाया। इस तरह के कार्यक्रमों से पठन पाठन का माहौल विकसित करने का प्रयास किया गया।
Leave a Reply