
बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना में पदस्थापित डायल 112 के दरोगा रामपुकार यादव ने खुद को गोली मार ली है। घटना के बाद आनंद-फानन में उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां के डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज के लिए पटना के पारस हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। पारस के हॉस्पिटल डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना परिसर के बाथरूम में दरोगा ने खुद को गोली मारी है। रामपुकार ने सर में गोली मारी, जो आर-पार हो गई थी।
गयाजी के ईश्वरपुर गांव के 42 वर्षीय दरोगा रामपुकार यादव रहने वाले हैं। पिछले 2 साल से डायल 112 में तैनात थे। उनकी पहली पोस्टिंग जहानाबाद में थी।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि डायल 112 में पदस्थापित दरोगा रामपुकार यादव ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारे हैं। घटना के बाद इलाज के लिए उनको पटना ले जाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को IGIMS भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मृतक दारोगा के परिजनों को दे दी गई है।
Leave a Reply