
परैया थाना क्षेत्र के खीरी गांव से ज़मीनी विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खीरी गांव के नरेश यादव के पुत्र संटू कुमार से हुई है।पुलिस ने आरोपी को चाकंद थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्व नारायण ने बताया कि आरोपी संटू कुमार पर ज़मीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद से संटू कुमार फरार था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर परैया पुलिस ने चाकंद थाना के सहयोग से नौगढ़ गांव में छापेमारी कर संटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वही आज संटू कुमार को जेल भेज दिया गया है।











Leave a Reply