
फतेहपुर थाना क्षेत्र के मतासो गांव से रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर झारखंड नम्बर की दो वाहन को सड़क किनारे लावारिश हालत में जब्त की। वाहन को थाना पर ले जाकर वाहन की जांच की गई। वाहन में एक स्कार्पियो दूसरा सुजुकी कम्पनी की अर्टिका कार है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि जब्त स्कार्पियो नम्बर जेएचओएफआर/3742 एवं कार का नम्बर जेएचओ2बीयू/8340 की है। वाहन नम्बर से जानकारी प्राप्त कर वाहन मालिक से संपर्क किया गया। वाहन मालिक ने बताया कि दोनों वाहन जमशेदपुर के मानगो थाना में वाहन चोरी की प्राथमिकी कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन मालिक एवं मानगो थाना को जानकारी मोबाइल के माध्यम से दे दिया गया है।
Leave a Reply